BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है: PM मोदी ने जनता से मांगा 10 साल के कार्यकाल का फीडबैक, कहा- NaMo ऐप पर बताएं अपनी राय

Admin

Tue, Jan 2, 2024

नई दिल्ली
देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां विपक्षी दल भाजपा का पत्ता काटने के लिए एकजुट हुआ है, वहीं, भाजपा हैट्रिक मारने की तैयारी कर रही है। इसी बीच, जनता के मन का हाल जानने के लिए एक सर्वे शुरू किया था। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने कार्यकाल के पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति पर लोगों की प्रतिक्रिया मांगी है।

नमो ऐप पर चल रहा सर्वे
लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो' ऐप पर एक सर्वे शुरू किया था। पिछले महीने शुरू हुए इस सर्वे में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर लोकप्रिय मूड जानना चाहा था। इसमें उनकी सरकार और सांसदों के प्रदर्शन के बारे में लोगों की राय भी शामिल थी।

पीएम मोदी ने शेयर किया लिंक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 10 सालों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति के बारे में आप क्या सोचते हैं? नमो ऐप पर जन मन सर्वेक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मेरे साथ साझा करें!" पीएम मोदी ने सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए लिंक भी शेयर किया है।
 
सांसद और कार्यों के बारे में दे सकते हैं राय
'जन मन सर्वेक्षण' में शासन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर लोगों की प्रतिक्रिया मांगी जा रही है और  इसके सवालों में केंद्रीय स्तर के विकास और निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित विशिष्टताएं शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें