BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: अंग्रेजों के जमाने की 'बैटन' परंपरा खत्म, नेवी ने कहा- अमृत काल की नौसेना में इसके लिए कोई जगह नहीं

Admin

Sun, Jul 30, 2023

नई दिल्ली
अमृतकाल में गुलामी की निशानियों को खत्म करने के सरकार के निर्देश के अनुरूप नौसेना ने अपने सभी कर्मियों द्वारा बैटन ले जाने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। नौसेना ने कहा, अधिकार या ताकत का प्रतीक बैटन औपनिवेशिक विरासत है।

अमृत काल की परिवर्तित नौसेना में इसके लिए कोई स्थान नहीं
उन्होंने कहा कि, अमृत काल की परिवर्तित नौसेना में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। कर्मियों द्वारा बैटन ले जाने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। नौसेना ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक इकाई के संगठन प्रमुख के कार्यालय में बैटन को रखा जाए। बैटन का औपचारिक हस्तांतरण केवल कमान में बदलाव के हिस्से के रूप में किया जा सकता है।

भारतीय सशस्त्र बलों ने औपनिवेशिक युग की विरासत को मिटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। नौसेना ने अपना प्रतीक चिन्ह भी बदल दिया है। नौसेना के नए ध्वज या ‘निशान’ का भी पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनावरण किया था। नई पताका छत्रपति शिवाजी की मुहर से प्रेरित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें