BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मुंबई: कोचिंग कक्षा में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Admin

Mon, Dec 4, 2023

मुंबई.
मुंबई में एक कोचिंग कक्षा के परिसर में 16 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत शनिवार को मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पिछले महीने अंटॉप हिल पुलिस थाना क्षेत्र के सायन कोलीवाड़ा इलाके में स्थित कोचिंग कक्षा के परिसर में छात्रा का दो बार उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें