BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: सुधीर सेखरी ने एईपीसी के नए चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

Admin

Fri, Jan 26, 2024

नई दिल्ली
परिधान निर्यातकों के संगठन अपैरल निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने बताया कि ट्रेंडसेटर इंटरनेशनल के प्रबंध भागीदार सुधीर सेखरी ने परिषद के नए चेयरमैन के रूप में पद संभाल लिया है।

सेखरी ने पदभार संभालने के बाद कहा, ‘‘मेरी तत्काल प्राथमिकता पिछले कुछ महीनों में देखी गई आरएमजी (रेडीमेड परिधान) निर्यात में गिरावट को रोकने के तरीकों की पहचान करना है। मैं परिषद को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा कि बाजार तथा उत्पाद विविधीकरण के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएं।''

सेखरी ने कहा कि उद्योग 2030 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहा है। सेखरी ने नरेन गोयनका की जगह ली है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें