BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पटाखे की दुकान में अचानक आग लग गई, यह आग पुरे हाट में फैल गई, कई वाहन आये चपेट में, मचा हड़कंप

Admin

Sat, Jan 13, 2024

झारखंड  
झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पटाखे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में कईं दुकान, साइकिल, बाइक एवं एक छोटा हाथी वाहन आ गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
मामला जिले के केरुकोचा हाट का है। बताया जा रहा है कि यहां सामान्यतः केरुकोचा में मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगता है, लेकिन मकर संक्रांति के पर्व को लेकर शनिवार को विशेष हाट का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
 
इस दौरान एक पटाखे की दुकान में अचानक आग लग गई, जो हवा के साथ तेज़ी से फैलने लगी, जिससे पूरे हाट में आग लग गई। इसमें कई दुकान, साइकिल, बाइक एवं एक छोटा हाथी वाहन जल कर खाक हो गया।
 
आग की लपटों को देखकर हाट में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने के करीब 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें