BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: अरुणाचल में NSCN-IM के छह उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोल-बारूद बरामद

Admin

Sun, Jan 14, 2024

ईटानगर
 अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में सुरक्षा बलों ने एनएससीएन-आईएम के छह उग्रवादियों को पकड़ा और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोंगडिंग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डेकियो गुमजा ने  बताया कि जिले के लोंगडिंग शहर और नियाउसा के बीच अर्द्धसैनिक बलों और लोंगडिंग पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान  उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों ने खुलासा किया कि उनके पास नॉकनु और खासा गांवों के बीच एक ठिकाने में अत्याधुनिक हथियार भी हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर तीन एमक्यू असॉल्ट राइफल, विस्फोटक, मोबाइल फोन और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोंगडिंग थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान स्वयंभू एएसओ और वांचो क्षेत्र के सचिव वांगपांग वांग्सा (28), स्वयंभू मेजर पांसा (64), स्वयंभू कैप्टन मिकगाम (27), स्वयंभू सार्जेंट थांगवांग (29), स्वयंभू कैप्टन अलुंग न्गोदाम (31) और स्वयंभू लांस कॉर्पोरल जामगांग गैंगसा (27) के रूप में की।

पुलिस ने कहा कि गैंगसा, 'ईस्टर्न नागा नेशनल गवर्नमेंट' (ईएनएनजी) संगठन का पूर्व कैडर है जिसने 21 जुलाई, 2021 को आत्मसमर्पण कर दिया था और बाद में उसी साल 31 दिसंबर को वह एनएससीएन (आईएम) में शामिल हो गया।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों ने कई विभागों के प्रमुखों और नेताओं को जबरन वसूली के पत्र भेजे थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें