BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: उत्तर भारत समेंत दिल्ली एनसीआर में भयंकर ठंड का प्रकोप जारी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

Admin

Mon, Jan 1, 2024

नई दिल्ली
उत्तर भारत समेंत दिल्ली एनसीआर में भयंकर ठंड का प्रकोप जारी है। नए साल की शुरुआत से ही ठंड और अधिक बढ़ने के आसार है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे की वजह से मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने स्कूल में विंटर वेकेशन शुरू हो गए हैं।  राजधानी दिल्ली में 7 जनवरी को खुलेंगे स्कूल राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत यानी कि 01 जनवरी से 6 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इस साल विंटर वेकेशन सिर्फ 6 ही दिन का है क्योंकि प्रदूषण के कारण नंवबर में भी विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई थी।

वहीं  उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का कहर देख  सरकार ने 31 दिसंबर, 2023 से 14 जनवरी, 2024 तक 15 दिनों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही गाजियाबाद में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया था कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है।

राजस्थान की बता करें तो  राजस्थान बोर्ड ने 25 दिसंबर से सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी थी। 13 दिन की शीतकालीन अवकाश के बाद यहां स्कूल 6 जनवरी को खोले जाएंगे। वहीं, हरियाणा में 1 से 15 जनवरी 2024 तक का विंटर वेकेशन रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें