BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी, दो दिन बाद इससे धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी

Admin

Thu, Jan 25, 2024

नई दिल्ली  
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके अलावा, कई राज्यों में शीतलहर के चलते भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, अब इससे थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने गुड न्यूज देते हुए बताया है कि उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा रहने वाला है। दो दिन बाद इससे धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी। वहीं, कड़ाके की ठंड के पीछे वजह बन रहा कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे से भी राहत मिलने जा रही है। दो दिनों के बाद इसमें कमी आने लगेगी। दो दिनों के बाद यानी कि 28 जनवरी से ठिठुरन से राहत मिलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, उत्तर पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 25-31 जनवरी तक मौसम का मिजाज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलने वाला है। इन दिनों हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले 24 घंटे के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में 25-27 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है।

मौसम विभाग ने बड़ी राहत देते हुए बताया है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होने जा रही है। धीरे-धीरे यह तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। यानी कि कड़ाके की ठंड से और राहत मिलने जा रही है। वहीं, मध्य भारत की बात करें तो यहां भी आने वाले तीन दिनों के दौरान तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ जाएगा। पश्चिमी भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी आने वाली है।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें