BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: हैदराबाद में भीषण अग्निकांड में सात लोगों की मौत, तीन घायल

Admin

Mon, Nov 13, 2023

हैदराबाद.
तेलंगाना में हैदराबाद शहर के बाजारघाट, नामपल्ली इलाके में सोमवार सुबह कार की मरम्मत के दौरान कार शेड में लगी भीषण आग में दम घुटने से सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक आग चार मंजिला अपार्टमेंट के भूतल पर स्थित कार शेड में लगी। आग की लपटें तेजी से दूसरे कमरे में फैल गईं, जहां रासायनिक ड्रम रखे हुए थे, और तहखाने सहित पूरे अपार्टमेंट को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं।

अग्निशमन कर्मियों ने अपार्टमेंट के निवासियों को खिड़कियों के माध्यम से सीढ़ी की सहायता से बाहर निकाला। आसपास के निवासी भयभीत हो गए, उन्हें डर था कि कहीं आग उनके घरों तक न फैल जाए। केमिकल से फैले धुएं से अपार्टमेंट के आसपास के इलाके प्रभावित हुए। इस बीच घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे डीसीपी वेंकटेश्वरलू ने मीडिया को बताया कि उनमें से कुछ की मौत हो गई और तीन अन्य दम घुटने के कारण घायल हो गए। सत्यापन के बाद ही मृतकों की सही संख्या पता चल सकेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें