BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सीबीआई में वरिष्ठ आईपीएस सुमेधा और गगनदीप सिंगला सहित सात डीआईजी नियुक्त

Admin

Fri, Jan 26, 2024

नई दिल्ली
 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीसी) की वरिष्ठ अधिकारी सुमेधा और गगनदीप सिंगला उन सात अधिकारियों में हैं, जिन्हें  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में बतौर उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सुमेधा 2005 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें सीबीआई में बतौर डीआईजी पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है।

मंत्रालय की ओर से जारी एक अन्य आदेश के मुताबिक, सिंगला 2010 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें भी पांच साल के लिए केंद्रीय एजेंसी में बतौर डीआईजी नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति 12 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी और यह 11 जनवरी 2029 तक के लिए होगी। उन्हें पिछले साल नवंबर में संघीय जांच एजेंसी में पुलिस अधीक्षक के रूप में नामित किया गया था। कार्मिक मंत्रालय ने एक अन्य आदेश के जरिये जिन अन्य पांच आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग कार्यकाल के लिए केंद्रीय एजेंसी में बतौर डीआईजी तैनात किया है, उनमें के सिवा सुब्रमणि, धुरत सायाली सेवलारम, पी मुरुगन, राजवीर और जल सिंह मीणा शामिल हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें