BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: खुलासा: 17 वर्षीय लड़की से रेप, नवी मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला 

Admin

Sun, Oct 8, 2023

 मुंबई

 नवी मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के साथ कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब लड़की नवी मुंबई के कौपर खैराने में अपने भाई से मिलने आई थी। वह एक अस्पताल गई थी जहां पता चला कि वह 34 सप्ताह की गर्भवती है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, नाबालिग उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एक गांव की रहनेवाली है और एक व्यक्ति ने अप्रैल से पहले कथित तौर पर उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने मामले को आगे की जांच के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस के पास भेजा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें