BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: फरीदकोट में पुलिस कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जानें क्या है मामला?

Admin

Sun, Nov 19, 2023

फरीदकोट
फरीदकोट सिटी थाने में पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा पीड़ित लड़की के बयान पर दर्ज हुआ है। इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी कॉन्स्टेबल ने उसके साथ विवाह का झांसा देकर कई बार उसकी मर्जी के विरूद्ध उससे शरीरिक संबंध बनाए और अब वह विवाह करने से मुकर रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने ये बताया
फरीदकोट पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसकी दोस्ती पंजाब पुलिस में फिरोजपुर जिले में बतौर कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात कंवलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव कलसिंया जिला तरनतारण से करीब साल भर पहले हो हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है और उसने तलाक के लिए केस लगा रखा है। इसके बाद आरोपी और पीड़िता दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लग गए। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ उसकी मर्जी के विरूद्ध शरीरिक संबंध बनाए।


विवाह करने की बात पर टाल रहा था आरोपित
जिसके बाद वह आरोपी से विवाह करने के लिए कहने लगी तो आरोपी बार-बार विवाह की बात टाल देता था और अंतत: आरोपी ने विवाह करवाने से ही मना कर दिया।
फरीदकोट सिटी थाने के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की उक्त शिकायत की जांच-पड़ताल उपरांत आरोपी पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात कंवलजीत सिंह पर दुष्कर्म की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें