BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: तेलंगाना के अधिकारी के घर से 100 करोड़ की संपत्ति जब्त, 40 लाख नगद , 40 आईफोन, विला…

Admin

Thu, Jan 25, 2024

हैदराबाद

तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को हैदराबाद में एक नगर नियोजन अधिकारी से जुड़े घर और कार्यालयों से लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। अधिकारी की पहचान शिव बालकृष्ण के रूप में की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कहा कि 14 टीमों ने अधिकारी से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली और तलाशी गुरुवार को भी जारी रहेगी। जब्त की गई संपत्तियों में सोना, फ्लैट और बैंक डिपॉजिट शामिल है।

कौन है अधिकारी और क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव बालकृष्ण तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (टीएसआरईआरए) के सचिव और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) के पूर्व निदेशक हैं। बुधवार सुबह 5 बजे तलाश शुरू हुई। जानकारी में सामने आ रहा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उनके घर और कार्यालयों और अन्य प्रमुख स्थानों की तलाशी ली।

तलाशी में क्या-क्या सामने आया?

अधिकारियों द्वारा कई बेनामी संपत्तियों का भी पता लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने दो किलो सोना, 60 कलाई घड़ियां, 14 फोन, 10 लैपटॉप और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं।

पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग ने ओडिशा के बलांगीर में कांग्रेस नेता धीरज साहू के भाई के स्वामित्व वाली एक डिस्टिलरी कंपनी के परिसर से 300 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की थी। अक्टूबर में आयक विभाग ने बेंगलुरु में कई स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया था और बीबीएमपी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष और कर्नाटक स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स के उपाध्यक्ष आर अंबिकापति से जुड़े एक फ्लैट से लगभग 42 करोड़ बरामद किए थे।

इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में एसीबी ने कहा है कि जांच अभी जारी है और कई अलग-अलग परिसरों पर छापा मारा जा रहा है। एसीबी को छापे के दौरान नोट गिनने वाली मशीन भी मिली है। शिव बालकृष्ण हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) के पूर्व निदेशक भी हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें