BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने पहले से ही तैयारियां शुरू, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

Admin

Sat, Jan 6, 2024

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दीं है। एक ओर जहां कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने जा रही है तो दूसरी ओर बीजेपी हाईकमान भी चुनावों को लेकर रणनीति बना चुका है। बीजेपी 'अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार' के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के रण में उतरने वाली है। इलेक्शन कमीशन भी जल्द ही लोकसभा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दरअसल, निर्वाचन आयोग (ईसी) अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे के साथ लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा शुरू करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग के अधिकारी 7  से 10 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रहेंगे।

जमीनी हालात का जायजा लेगी टीम
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त- अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल भी होंगे। यात्रा से पहले उप निर्वाचन आयुक्त छह जनवरी को दोनों राज्यों में तैयारियों के बारे में आयोग को जानकारी देंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी के लिए उप निर्वाचन आयुक्तों ने लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है। निर्वाचन आयोग के लिए विधानसभा या लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों, वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और इसकी जमीनी चुनाव मशीनरी से मिलने के लिए राज्यों का दौरा करना आम बात है।

2019 में 10 मार्च को हुई थी चुनाव की घोषणा
अभी यह निश्चित नहीं है कि निर्वाचन आयोग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा या नहीं। आयोग उन राज्यों का दौरा नहीं कर सकता है जहां हाल में विधानसभा चुनाव हुए थे। 2019 में लोकसभा चुनाव 10 मार्च को घोषित किए गए और 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में चुनाव आयोजित किए गए थे। मतगणना 23 मई को की गई थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें