BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: प्रधानमंत्री आज 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करेंगे

Admin

Fri, Oct 13, 2023

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज  सुबह लगभग 11 बजे यशोभूमि, नई दिल्ली में 9वें जी 20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी 20) का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की संसद द्वारा भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी के व्यापक ढांचे के तहत की जा रही है।

भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी की थीम के अनुरूप, 9वें पी 20 शिखर सम्मेलन का विषय एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद है। इस कार्यक्रम में जी 20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे। 9-10 सितंबर को नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के जी20 का सदस्य बनने के बाद पैन-अफ्रीकी संसद पहली बार पी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेगी।

इस पी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान विषयगत सत्र चार विषयों सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन; महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास; एसडीजी में तेजी लाना; और सतत ऊर्जा संक्रमण पर केंद्रित होंगे।

प्रकृति के साथ सद्भाव में हरित और टिकाऊ भविष्य की दिशा में पहल पर विचार-विमर्श करने के लिए आज (12 अक्टूबर) लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर एक शिखर सम्मेलन-पूर्व संसदीय मंच भी आयोजित किया जाएगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें