BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM मोदी, वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Admin

Fri, Dec 8, 2023

नई दिल्ली/देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान देहरादून में आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर, 2023 को देहरादून, उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023' का उद्घाटन सुबह लगभग 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।'' दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य विषय ‘शांति से समृद्धि' है।

पीएमओ ने कहा कि उत्तराखंड को निवेश के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में 'उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023' एक कदम है। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपतियों सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें