BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: PM मोदी ने राज्य के लाभार्थियों से बात की, कुछ पलों के लिए बीच में ही भाषण रोक दिया, मंच पर हुए भावुक

Admin

Fri, Jan 19, 2024

सोलापुर
महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर भाषण के दौरान भावुक हो गए। शुक्रवार को उन्होंने राज्य के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान बचपन का जिक्र आते ही उन्होंने कुछ पलों के लिए बीच में ही भाषण रोक दिया। पीएम आवास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि काश उन्हें भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए, हजारों मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वो आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण हुआ है। और मैं जाकर देखकर आया कि काश मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।'

इतना कहकर पीएम मोदी ने अचानक कुछ देर के लिए भाषण रोक दिया। इसके बाद उन्हें भावुक होकर कहा, 'ये चीजें देखता हूं तो मन को इतना संतोष होता है, ये हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं, तो उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था, तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी मैं खुद आऊंगा।' पीएम मोदी ने कहा, 'दो प्रकार के विचार रहते हैं- एक राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए लोगों को भड़काते रहो।हमारा मार्ग है... श्रमिक का सम्मान, आत्मनिर्भर श्रमिक, गरीबों का कल्याण।'

इस दौरान पीएम ने पुरानी सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। उनके हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे। पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी।'

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें