BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दीपावली पर पाकिस्तान ने रिहा किए 80 भारतीय मछुआरे, रविवार को गुजरात होंगे रवाना

Admin

Sun, Nov 12, 2023

चंडीगढ़
पाकिस्तान ने दीपावली के अवसर पर 80 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। ये मछुआरे अटारी-बाघा सीमा के रास्ते  रात भारतीय सीमा में दाखिल हुए। बीएसएफ टीम द्वारा सभी मछुआरों की जांच की जा रही है।

वर्ष 2019 में ये मछुआरे गलती से भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। जहां पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें से ज्यादातर मछुआरे गुजरात के रहने वाले हैं।

सजा पूरी होने के बाद इन्हें भारत आने की अनुमति मिली।  वह अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर पहुंचे। जहां पाकिस्तान के अधिकारी उन्हें वाघा बॉर्डर लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्हें बीएसएफ रेंज अटारी वाघा बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया गया। बीती देररात सभी मछुआरों को बार्डर से अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में एकत्र किया गया। यहां सभी मछुआरों के सामान की जांच करने के अलावा उनकी बॉडी स्कैन की गई।

फिलहाल सभी मछुआरों को भारत सरकार ने अमृतसर रेड क्रॉस भवन में रखा है। रविवार को उन्हें अमृतसर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए उनके गृह राज्य गुजरात के लिए रवाना किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें