BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, फिर दिखी भारतीय सीमा के अंदर ड्रोन की हलचल

Admin

Mon, Nov 20, 2023

दीनानगर
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।  एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने बी.ओ.पी. चंदू वडाला की भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। जिस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग कर उसे वापस भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बी.एस.एफ. की चंदू वडाला 27 बटालियन पोस्ट के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की और उसे वापस भेज दिया।

बी.एस.एफ. अधिकारियों के मुताबिक, जवानों ने दोपहर करीब 2:30 बजे ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी और फिर जवानों की ओर से राउंड फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, जवानों की ओर से कुल 5 राउंड फायरिंग के बाद ड्रोन आखिरकार पाकिस्तान लौट गया।

बता दें कि पाकिस्तानी तस्कर अब हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई के लिए ड्रोन का सहारा ले रहे हैं। पाकिस्तानियों की ओर से आए दिन ड्रोन के जरिए नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवान हर वक्त इन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। भारतीय सीमा पर आने वाले ड्रोन को कभी मार गिराया जाता है तो कभी वापस भागने पर मजबूर किया जाता है। इस मौके पर कलानौर के थानाध्यक्ष मेजर सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। इस घटना के बाद बी.एस.एफ. व पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें