BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान' के अंतर्गत अध्यक्ष नड्डा ने श्री पशुपति नाथ मंदिर में की सफाई

Admin

Thu, Jan 18, 2024

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे 'स्वच्छ तीर्थ अभियान' के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली के श्री पशुपति नाथ मंदिर में सफाई की और श्रमदान किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को नड्डा ने दिल्ली के विश्वास नगर स्थित श्री पशुपति नाथ मंदिर में जाकर श्रमदान कर सफाई की। नड्डा ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर आरंभ हुए इस अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इसने आध्यात्मिक स्थलों की स्वच्छता व समुचित रख-रखाव हेतु देशभर में नई चेतना का सृजन किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का पावन अवसर सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य लेकर आए। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर व दिव्य बनाए रखने की भी अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें