BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: ओडिशा सरकार 11वीं और 12वां कक्षा के छात्रों को जेईई और नीट की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेगी

Admin

Fri, Dec 1, 2023

भुवनेश्वर
ओडिशा सरकार ने राज्य के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (एचएसएस) के 11वीं और 12वां कक्षा के छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के लिए मुफ्त में ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया है।

उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशक रघुराम आर. अय्यर ने  इस संबंध में सभी सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखा।

अय्यर ने कहा, ''सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी)/संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के अभ्यर्थियों को उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए पूरक ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।''

उन्होंने कहा कि कोचिंग ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसलिए, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जिनके पास 'इंटरैक्टिव पैनल' या 'स्मार्ट टीवी' के साथ 'स्मार्ट कक्षा' नहीं हैं, उन्हें सिस्टम स्थापित करने के लिए कहा गया है।

निदेशक ने कहा कि योजना एवं समन्वय विभाग की एक योजना के तहत कई उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 'स्मार्ट कक्षा' के विकास के लिए सहायता प्राप्त हुई है।

उन्होंने पत्र में कहा, ''अनुरोध है कि जल्द से जल्द अपने एचएसएस में एक इंटरैक्टिव पैनल या स्मार्ट टीवी स्थापित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करें।''

पत्र के मुताबिक, यदि किसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इस संबंध में धन नहीं मिला है, तो संस्थान को मौजूदा वित्त विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार छात्र शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली (एसएएमएस) खाते या एचएसएस विकास निधि से उपलब्ध धन का उपयोग करने की अनुमति है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें