BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर में शांति और प्रगति देखी: अमित शाह

Admin

Sat, Jan 20, 2024

गुवाहाटी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर में शांति और प्रगति देखी जा रही है। शाह ने कहा कि कांग्रेस की नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने और सत्ता का आनंद लेने की थी, जिसके कारण क्षेत्र में खासकर बोडोलैंड में हजारों लोगों की मौत हुई।

शाह ने असम के ढेकियाजुली में ऑल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन के दौरान कहा, 'जब मुझे गृह मंत्री नियुक्त किया गया तो बोडो आंदोलन पूरे जोरों पर था। मैंने पूर्वोत्तर के सबसे बड़े समुदायों में से एक के मुद्दों और चिंताओं को समझने का प्रयास किया।'

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर नई नीति अपनाई और यही कारण है कि बोडोलैंड अब बम विस्फोटों, गोलीबारी और हिंसा से मुक्त है। शाह ने कहा, 'पिछले तीन वर्षों से बोडोलैंड में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई और क्षेत्र विकास के पथ पर अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है।'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें