BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: ‘भारत के आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करने की जरूरत नहीं’ : ओम बिरला

Admin

Sun, Oct 15, 2023

नई दिल्ली.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष निकोला बीयर के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। इस दौरान, उन्होंने इस पर एतराज जताया।
संसदीय कार्य मंत्रालय के बयान में बताया गया कि ओम बिरला ने पी-20 शिखर सम्मेलन में निकोला बीयर के साथ चर्चा की। इस दौरान बिरला ने भारत की संप्रभुता को रेखांकित किया। उन्होंने भारत के आंतरिक मुद्दों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाने का विरोध किया। लोकसभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक राष्ट्र और संसद संप्रभु है। उनके आंतरिक मुद्दों पर दूसरों को चर्चा नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें