BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: हरणी की मोटनाथ झील में नौका विहार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया, दो शिक्षक समेत नौ बच्चों की मौत

Admin

Thu, Jan 18, 2024

वडोदरा
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव एक झील में पलट गई। नाव में छात्र समेत 27 लोग सवार थे। ये सभी हरणी की मोटनाथ झील में नौका विहार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, नाव पलटने से अब तक दो शिक्षक व सात बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। नाव में बच्चों को लाइफ जैकेट के बिना बिठाया गया था। बता दें कि इस घटना से करीब साल भर पहले हुई मोरबी झूलता पुल दुर्घटना की यादें ताजा हो गई।

 नाव पलटने की घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में अब तक 10 बच्चों को बाहर निकाला गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 27 लोग सवार थे। बताया गया है कि इनमें 23 से 24 छात्र शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें