BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा, 24 घंटे में 40 नए मामले सामने आए, कुल मरीजों की संख्या 100 के पार

Admin

Wed, Dec 27, 2023

नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में 40 नए मामले सामने आए हैं जिससे नए वैरिएंट से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में 9, केरल में 6, राजस्थान व तमिलनाडु में 4-4 और तेलंगाना में 2 पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर मरीज फिलहाल घर में क्वारंटीन हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ) डॉ वी के पॉल ने पिछले सप्ताह कहा था कि नए वैरिएंट पर करीब से नजर रखी जा रही है। उन्होंने राज्यों से जांच में तेजी लाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया था।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए जिससे इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,093 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 3 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 2 और गुजरात में एक मरीज की मौत हुई है। ठंड और कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी।

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस महीने दर्ज किए गए मामलों की कुल संख्या 5 हो गई। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया, 'नवंबर में कोरोना के 11 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस महीने अब तक केवल पांच मामलों का पता चला है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और जिलों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमीरी के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।' उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कोविड-19 मामलों में मामूली वृद्धि हुई। इसमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा जैसे राज्यों से 90 फीसदी से भी अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें