BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारी बारिश से निपटने के लिए चेन्नई में 2000 किलोमीटर अतिरिक्त नाले बनाने की जरूरत: एस. राजेंद्रन

Admin

Sat, Dec 16, 2023

चेन्नई
 चक्रवात 'मिगजॉम' के कारण चेन्नई में बने हालात को लेकर ग्रेटर चेन्नई नगर निगम (जीसीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस तरह की भारी बारिश से निपटने के लिए शहर में उच्च क्षमता वाले दो हजार किलोमीटर अतिरिक्त आधुनिक नाले बनाने की जरूरत है।

चेन्नई में चक्रवात के कारण 50 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई थी, जिसके कारण हालात काफी बदतर हो गये थे।

जीसीसी के मुख्य अभियंता एस. राजेंद्रन ने बताया कि शहर में वर्तमान में लगभग 2,950 किलोमीटर नाले हैं, जिनमें से अधिकांश की जल प्रवाह प्रबंधन क्षमता दो से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे है, जो अपर्याप्त है।

उन्होंने कहा, ''चेन्नई में सड़क की लंबाई 5,500 किमी है। ऐसे में शहर को इतनी भारी बारिश से निपटने के लिए उच्च क्षमता वाले कम से कम 5,000 किलोमीटर नाले बनाने की जरूरत है। हालांकि शहर के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में इस हिसाब से नाले बनाए जा रहे हैं कि सात से आठ सेंटीमीटर प्रति घंटे बारिश के प्रवाह को भी संभाला जा सके।''

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें