BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: NDRF के HAZMAT वाहन शहर में लगा रहे चक्कर, परमाणु हमलों से निपटने वाली एनडीआरएफ की कई टीमों को अयोध्या में तैनात किया गया

Admin

Sat, Jan 20, 2024

नई दिल्ली
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) को होनी है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ में सभी एजेंसियों ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच एनडीआरएफ की कई टीमों को अयोध्या में तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षित एनडीआरएफ की टीम में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु हमलों के साथ-साथ भूकंप और डूबने की घटनाओं जैसी आपदाओं से निपटने वाले जवान शामिल हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अयोध्या में ड्रील कर रही हैं।

G20 सम्मेलन के दौरान खरीदे गए थे वाहन
उन्होंने कहा, "एनडीआरएफ की कई टीमें, HAZMAT (खतरनाक सामग्री) वाहन जो दिल्ली में हाल ही में संपन्न G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बल द्वारा खरीदे गए थे, उन्हें किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए अयोध्या में तैनात किया गया है।"

अयोध्या शहर में डेरा डाले हुए हैं कमांडिंग ऑफिसर
अतुल करवाल ने कहा, वाराणसी में स्थायी रूप से मौजूद हमारी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर अपने जवानों और विशेषज्ञों के साथ अयोध्या शहर में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के राम मंदिर के आयोजन के बाद तक हमारी टीमें अयोध्या में ही तैनात रहेंगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में सौकड़ों गणमान्य लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें