BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सहकार भारती का 'राष्ट्रीय महिला अधिवेशन' 15-16 दिसंबर को हैदराबाद में

Admin

Wed, Nov 22, 2023

नई दिल्ली
 सहकार भारती आगामी 15 एवं 16 दिसंबर को हैदराबाद में अपना तीसरा राष्ट्रीय महिला अधिवेशन आयोजित करेगा। अधिवेशन में देशभर से सहकारिता से जुड़ी 3500 महिलाएं शामिल होंगी। सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती शेंदुर्णीकर ने यह जानकारी दी।

शेंदुर्णीकर ने नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को इस अधिवेशन में महिलाओं का मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिवेशन में महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की सहकारिता क्षेत्र में बढ़ती सहभागिता विषय पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी सभी महिलाएं जैसे कि निदेशक, अधिकारी, स्वयं सहायता समूह व संयुक्त दायित्व समूह चलाने वाली प्रतिनिधि बहनें, महिला संस्थाओं के सभी फेडरेशंस/एसोसिएशंस के प्रतिनिधिगण आदि सभी को अधिवेशन में सम्मिलित किया जाएगा। देश भर से सहकारिता से जुड़ी 3500 महिलाएं अधिवेशन में भाग लेंगी। अधिवेशन में महिला सहकारी संस्थाओं पर एक सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगाा। अधिवेशन में महिला सहकारी समितियों की चुनिंदा सफल कहानियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें