BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

Admin

Mon, Dec 11, 2023

मुंबई,
सीमा शुल्क विभाग(कस्टम) की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने मुंबई एयरपोर्ट पर दो करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग मुंबई से दिल्ली नए साल के जश्न के लिए भेजी जा रही थी। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

कस्टम सूत्रों ने मीडिया को बताया कि एआईयू टीम को मुंबई से दिल्ली ड्रग भेजे जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर एयरपोर्ट पर नाईजीरियन महिला को शनिवार को जांच के लिए रोका गया। पहले तो महिला ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसके पास ड्रग नहीं है, लेकिन एआईयू की टीम ने महिला की तलाशी ली तो उसके अंदरुनी वस्त्रों में छिपाकर रखे गए 20 कैप्सूल मिले, जो कथित तौर पर हेरोइन थी। इसके बाद आरोपित महिला को एआईयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की पहचान विक्टोरिया ओकाफोर के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि नालासोपारा में ओनी नामक ड्रग तस्कर ने उसे ड्रग मुंबई से दिल्ली ले जाने के लिए दिया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिले थे। हालांकि आरोपित के वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि उनकी मुवक्किल निर्दोष हैं और दबाव में जांच एजेंसी ने उनका बयान लिया। उन्होंने कहा कि ओकाफोर को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पार्सल में नशीला पदार्थ है। इस मामले एआईयू की टीम आरोपित को ड्रग देने वाले ओनी नामक तस्कर की तलाश कर रही है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें