BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बिजली के तार पर गलती से पैर लगने से लगा करंट, मां और बच्ची की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज

Admin

Sun, Nov 19, 2023

बेंगलुरु
बेंगलुरु में एक नौ महीने की बच्ची और उसकी मां बिजली के करंट की चपेट में आ गए। यह घटना रविवार सुबह हुआ। पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय एक महिला और उसकी नौ महीने की बच्ची की रविवार तड़के यहां होप फार्म के पास फुटपाथ पर लावारिस पड़े बिजली के तार पर गलती से पैर पड़ जाने से मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब सौंदर्या और उसकी बच्ची सुविक्षा तमिलनाडु से आने के बाद पैदल घर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि उनका सामान-ट्रॉली बैग और अन्य सामान घटनास्थल पर बिखरा पड़ा था।

अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज
कडुगोडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को आगे की प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल भेज दिया। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (बेसकॉम) के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु सेंट्रल के संसद सदस्य पीसी मोहन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "होप फार्म जंक्शन पर एक युवा महिला की बिजली के झटके से मौत दिल दहला देने वाली है और BESCOM को तुरंत निवारक उपाय अपनाने चाहिए। ऐसी घटनाओं को रोकने और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए BESCOM को उच्च स्तर की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।''

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें