BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: वर्ष 2023 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के केरल में 20 हजार से अधिक मामले

Admin

Wed, Jan 17, 2024

तिरुवनंतपुरम
 केरल पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े खतरे को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि बीते वर्ष राज्य में 23,753 लोगों ने लगभग 201 करोड़ रुपये गंवा दिए।

पुलिस ने बताया कि उसकी साइबर अपराध शाखा इस राशि का 20 प्रतिशत बरामद करने में सफल रही है।

इसके साथ ही उन 5,107 बैंक खाते, 3,289 मोबाइल नंबर, 239 सोशल मीडिया खाते और 945 वेबसाइट को भी बंद करा दिया, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया था।

राज्य पुलिस मीडिया केंद्र द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने लोगों से घटना के दो घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर धन संबंधित ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना देने का आग्रह किया। ऐसा करने से धोखाधड़ी में गंवाई हुई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

इसमें बताया गया, ‘‘पुलिस के लिए इन मामलों में शिकायत में देरी एक बड़ी समस्या है। यदि राशि गंवाए जाने के दो घंटे के भीतर सूचना दे दी जाती है तो धन राशि वापस मिलने की संभावना अधिक होती है। जबकि पुलिस को अक्सर घटना के 10 दिन बाद शिकायत मिलती है जिससे जालसाजों को राशि निकालने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।''

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें