BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मोदी, हसीना बुधवार को सीमा पार रेल परियोजना की संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे

Admin

Tue, Oct 31, 2023

अगरतला
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना बुधवार को एक प्रमुख, सीमा पार रेलवे परियोजना की संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी देशों के प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे एक ऑनलाइन कार्यक्रम में अगरतला-अखौरा क्रॉस बॉर्डर रेल संपर्क परियोजना की शुरुआत करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 15 किलोमीटर लंबा रेल संपर्क (भारत में 5 किलोमीटर और बांग्लादेश में 10 किलोमीटर) सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देगा और ढाका के रास्ते अगरतला से कोलकाता आने-जाने में लगने वाला समय भी घटाएगा।

इस परियोजना में एक प्रमुख पुल और तीन छोटे पुल शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ''वर्तमान में ट्रेन को अगरतला से कोलकाता पहुंचने में करीब 31 घंटे का समय लगता है, जो 10 घंटे कम हो जाएगा।''

उन्होंने बताया कि परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए भारतीय रेल ने अपने बजट से 153.84 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें