BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मौसम विभाग ने इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम? जानिए ताजा हाल

Admin

Wed, Oct 18, 2023

नई दिल्ली
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। अभी कुछ दिनों पहले जहां उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान कम हो गया। इससे मौसम में हल्की ठंड बढ़ गई है। वहीं, अब मौसम विभाग ने बताया है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणपूर्व और इससे सटे पूर्वमध्य अरब सागर पर स्थित है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वमध्य और निकटवर्ती दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बनने और 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके अलावा, 20 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे कई जगह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

तमिलनाडु-केरल में आज बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, केरल में 18 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। इसके अलावा, कुछ जगह पर भारी बारिश का भी अलर्ट है। हालांकि, अन्य राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला। लक्षद्वीप के बारे में मौसम विभाग ने बताया है कि वहां 19 अक्टूबर को तेज गति से हवाएं चलने वाली हैं। इस दौरान इनकी स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

कैसा रहेगा यूपी और दिल्ली का मौसम?
पिछले 24 घंटों की बात करें तो तमिलनाडु, केरल और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां 21 अक्टूबर तक मौसम खुला रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के पास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, 22 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद फिर अगले दिन बादल छाए रहेंगे। हालांकि, 23 अक्टूबर को बारिश नहीं होगी। 24 अक्टूबर से एक बार फिर से मौसम खुल जाएगा। उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां अगले पांच से छह दिन तक आसमान क्लियर रहने वाला है। दिन में हल्की से धूप खिली रहेगी, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें