BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लोकसभा चुनाव: हर बूथ पर चाक-चौबंद, इन 4 जातियों के सहारे विपक्ष पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में भाजपा

Admin

Mon, Jan 22, 2024

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के लिए देश के लगभग हर बूथ पर चाक-चौबंद रणनीति बना रही भाजपा ने वहां के मतदाताओं से प्रभावी संपर्क के लिए नई सामाजिक रणनीति को अपनाया है। इसमें वह चार जातियों महिला, युवा, गरीब एवं किसान को केंद्र में रखकर संवाद कर रही है। इससे भाजपा उन सामाजिक वर्गों तक भी प्रभावी संपर्क बना सकेगी जिनका अधिकांश समर्थन उसके विरोधी दलों को मिलता है। इसमें मुस्लिम समुदाय भी शामिल है।

देश की राजनीति में जाति एक बड़ा कारक है और विपक्ष इसी पर अपनी संभावित एकता को लेकर भाजपा से दो-दो हाथ करने की तैयारी में है। दूसरी तरफ भाजपा ने भी विपक्ष की इस रणनीति की धार कुंद करने के लिए नया जातीय फॉर्मूला तैयार किया है। बीते दिनों देश के प्रमुख 300 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाजपा नेतृत्व ने यह स्पष्ट भी किया है। इसमें कहा गया कि मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के केंद्र में कोई एक समुदाय और जाति नहीं है, बल्कि वह चार जातियों महिला, युवा, गरीब एवं किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। इसे हर व्यक्ति को बताना है और हर घर तक पहुंचाना है।

राम मंदिर के माहौल में भाजपा के लिए भले ही कोई बड़ी चुनावी चुनौती नहीं दिख रही हो, लेकिन भाजपा हर चुनाव की तरह ही इस चुनाव को भी पूरी ताकत से लड़ रही है। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि हम विपक्ष को कमजोर नहीं मानते हैं।

दरअसल, इस बात का खतरा तो बना ही हुआ है कि सभी सीटों पर भले ही विपक्षी एकता न हो लेकिन जिन सीटों पर वह होगी, वहां पर सामाजिक समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा को भी जबाबी सामाजिक कार्ड ही खेलना होगा। इसमें भाजपा की चार जातियों की रणनीति और राम मंदिर से बना माहौल ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें