BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: अधिकारियों की तरह महिला सैनिकों को भी मातृत्व अवकाश

Admin

Sun, Nov 5, 2023

नई दिल्ली.

सुरक्षा बलों में अब महिला अधिकारियों की तरह ही महिला सैनिकों को भी अब मातृत्व, बच्चों की देखभाल और बच्चे गोद लेने के लिए छुट्टियां और अन्य सुविधाएं समान रूप से मिलेंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि प्रस्ताव को मंजूरी के बाद मातृत्व, बच्चों की देखभाल और बच्चे गोद लेने की प्रक्रिया की बात कही गई है।

महिला सैनिकों, महिला नौसैनिकों और महिला वायुसैनिकों को अपने अधिकारियों की तरह ही छुट्टियां और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह कदम रक्षा मंत्री के उस फैसले के मुताबिक है, जिसमें सुरक्षा बलों में सभी महिलाओं की समावेशी सहभागिता की बात कही गई है। यह फैसला सेना में महिलाओं के काम के हालत को बेहतर  बनाएगा और उन्हें सामाजिक और प्रोफेशनल जीवन में संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि अग्निवीर महिलाओं को भी यही सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें