BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लेफ्ट,कांग्रेस की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना : PM नरेंद्र मोदी

Admin

Wed, Jan 3, 2024

त्रिशूर
केरल के त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा दुर्भाग्य से आजादी के बाद लेफ्ट, कांग्रेस की सरकारों ने, एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लेफ्ट और कांग्रेस की सरकारों ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाले कानून को वर्षों तक लटकाए रखा।

लेकिन मोदी ने आप सभी बहनों को आपका हक देने की गारंटी दी थी और उस गारंटी को पूरा करके दिखाया। 'नारीशक्ति वंदन अधिनियम' अब कानून बन चुका है।INDI गठबंधन को सिर्फ एक ही काम आता है। INDI गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है। इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।

मोदी बोले आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें