BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: लालदुहोमा होंगे मिजोरम के नए मुख्यमंत्री, इन दिन होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

Admin

Thu, Dec 7, 2023

आइजोल
मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने शानदार जीत दर्ज की है। इस बीच मिजोरम राजभवन के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लालदुहोमा ने बुधवार को राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सूत्रों के हवाले से बताया कि लालदुहोमा शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है, उसे कुल 40 सीटों में से 27 सीटें पर जीत मिली है।

आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं लालदुहोमा
लालदुहोमा आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं, वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने मैट्रीकुलेशन के बाद उन्होंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई की।

लालदुहोमा ने विधायकों के साथ बैठक की
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के एक नेता ने बताया कि लालदुहोमा ने मंगलवार शाम को नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों के साथ बैठक की और मंत्रिपरिषद के गठन और विभागों के बंटवारे के बारे में चर्चा की।

मिजो नेशनल फ्रंट को मिलीं 10 सीटें
जेडपीएम ने राज्य विधानसभा चुनावों में मौजूदा मिजो नेशनल फ्रंट को मात दी है। मिजो नेशनल फ्रंट को केवल 10 सीटें मिली हैं। वहीं, भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर और कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें