BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 'फ्री फिलिस्तीन' टी-शर्ट पहनकर वर्ल्ड कप मैच में उतरने वाले पर खालिस्तानी आतंकी मेहरबान, 8.3 लाख का इनाम

Admin

Mon, Nov 20, 2023

नई दिल्ली
अमेरिका और कनाडा स्थित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उस ऑस्ट्रेलियाई युवक को 10000 डॉलर यानी 8.33 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है, जिसने वर्ल्ड कप मैच के दौरान रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा उल्लंघन किया था और भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच के दौरान "फ्री फिलिस्तीन" टी-शर्ट पहनकर मैदान में प्रवेश किया था।

बता दें कि रविवार को विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान आस्ट्रेलिया का एक युवक, जिसका नाम वेन जॉनसन है, सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस गया था और उसने विराट कोहली को पकड़ लिया था। इद दौरान उसने फिलिस्तीनी झंडा लहराने की कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। वीडियो में जॉनसन कह रहा था,"मेरा नाम जॉन है... मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। मैं विराट कोहली से मिलने आया था और मैं फिलिस्तीन को सपोर्ट करता हूं।" उसने गाजा पट्टी में हो रही इजरायली सेना की बमबारी को रोकने के समर्थन वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। सफेद रंग की टी-शर्ट पर पीछे "फ्री फिलिस्तीन' छपा हुआ था। उसके हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी था। बाद में पुलिस उसे थाने ले गई।

बता दें कि आईसीसी अपने किसी भी आयोजन में इस तरह की किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं देता है। भारत भी इस तरह की हरकत की इजाजत नहीं देता है। आरोपी जॉनसन  चीनी-फिलिपिनो मूल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। वह इजरायल-हमास युद्ध से खिन्न है। इजरायली हमले में गाजा पट्टी में अब तक 13000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इनमें से एक चौथाई बच्चे हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें