BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: केरल: कर्ज में डूबे परिवार के तीन लोगों ने की सुसाइड, बैंक ने दी थी संपत्ति कुर्क की चेतावनी

Admin

Thu, Oct 19, 2023

पलक्कड़
केरल के पलक्कड़ जिले के कुझलमन्नम इलाके (Kuzhalmannam) में एक परिवार के तीन सदस्यों ने मौत को गले लगा लिया। तीनों ने अपने घर में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने वालों में सुंदरन की 42 वर्षीय बेटी सिनिला , उसका 19 वर्षीय बेटा रोहित और उसकी बहन का 24 वर्षीय बेटा सुबिन है। पुलिस ने जानकारी दी कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस मामले की  जांच शुरू हो चुकी है।

कर्ज में डूबा था सिनिला का भाई बिनिल
मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई जानकारी के मुताबिक,  परिवार स्वास्थ्य समस्याओं और वित्तीय संकट के कारण परेशान था। जानकारी ये भी मिली है कि  सिनिला के भाई बिनिल ने अपने पैतृक घर के दस्तावेज गिरवी रखकर कुझलमंदम सहकारी बैंक से पैसे उधार लिए थे। सिनिला के भाई बिनिल ने अपने पैतृक घर के दस्तावेज गिरवी रखकर कुझलमंदम सहकारी बैंक से पैसे उधार लिए थे।
 

पुश्तैनी मकान खोने के डर तीनों ने किया आत्महत्या  

बैंक अधिकारियों ने परिवार को जानकारी दी कि लोन समय पर ना चुकाने की वजह से वे संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रहे हैं। पुश्तैनी मकान खोने के डर ने शायद परिवार के सदस्यों को यह कदम उठाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें