BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के बीच 2 जनवरी से 15 जनवरी तक संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जाएगा

Admin

Mon, Jan 1, 2024

नई दिल्ली
भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के बीच 2 जनवरी से 15 जनवरी तक संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जाएगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को डेजर्ट साइक्लोन 2024 नाम दिया गया है। ये सैन्य अभ्यास राजस्थान में होगा।

भारतीय सेना ने शेयर किया वीडियो
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस संयुक्त अभ्यास का मकसद शहरी परिचालन में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके अंतर-संचालन को बढ़ाना है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अभ्यास को लेकर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

2 से 15 जनवरी तक चलेगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
इसमें बताया गया कि भारत और यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 2 जनवरी से 15 जनवरी तक राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास का मकसद शहरी परिचालन में सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखना और साझा करना है।

भारत और UAE के बीच गहरे हैं संबंध
बता दें कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक संबंध स्थापित हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस सैन्य अभ्यास का मकसद रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्रों में रक्षा उपकरणों का उत्पादन और विकास, सशस्त्र बलों का संयुक्त अभ्यास, विशेष रूप से नौसेना अभ्यास, रणनीति और सिद्धांतों पर जानकारी साझा करना, मध्यवर्ती जेट ट्रेनर के संबंध में तकनीकी सहयोग आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें