BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दिल्ली से बिहार-बंगाल तक होगी झमाझम बारिश, उत्तर प्रदेश के लिए भी IMD का अलर्ट जारी

Admin

Sun, Aug 13, 2023
 नई दिल्ली दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के द्वारा शनिवार देर रात जारी बुलेटिन में पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के लिए भी पूर्वानुमान किया गया है। हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई स्थानों पर भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ। 300 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। आपको बता दें कि पहाड़ी राज्य में मॉनसून वापस लौट आया है। स्थानीय मौसम कार्यालय ने रविवार को भारी से बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली: मौसम कार्यालय ने रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड: आईएमडी ने 12 से लेकर 16 अगस्त तक उत्तराखंड के लिए भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक वर्षा होने की उम्मीद है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। दूसरी तरफ, पंजाब और हरियाणा में रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 13 और 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें