BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: लक्षद्वीप में डिसेलिनेशन कार्यक्रम पर आज से काम शुरू करेगा इजरायल

Admin

Tue, Jan 9, 2024

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की थी, जिसके बाद उन्होंने वहां के कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए इसे बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से करने लगे। प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मालदीव के कई मंत्रियों ने उन पर अनर्गल टिप्पणी की थी, जिसको लेकर भारत और मालदीव के बीच तनातनी बढ़ गई है।

डिसेलिनेशन कार्यक्रम पर आज शुरू करेगा इजरायल
वहीं, भारत में इजरायली दूतावास ने लक्षद्वीप पर एक यह बयान दिया है। दूतावास ने कहा कि भारत सरकार ने पिछले साल लक्षद्वीप में समुद्री जल से नमक निकालने के लिए एक कार्यक्रम के तहत बुलाया था। दूतावास ने आगे कहा कि इजरायल लक्षद्वीप में डिसेलिनेशन कार्यक्रम पर काम शुरू करने के लिए मंगलवार से तैयार है।
 
दूतावास ने जारी की तस्वीर
इस बीच, भारत में इजरायली दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लक्षद्वीप की कुछ मनमोहक तस्वीर को भी साझा करते हुए कहा कि ये तस्वीर उन लोंगो के लिए है जो अभी तक लक्षद्वीप द्वीप समूह की राजसी पानी के नीचे की सुंदरता को नहीं देख पाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें