BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: असम में अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, मणिपुर के पांच ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की हेरोइन बरामद

Admin

Sun, Nov 19, 2023

गुवाहाटी
गुवाहाटी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से बताया कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मुख्य आरोपी है। वह तस्करों को ड्रग पहुंचाता था।


दो महिलाओं समेत पांच लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान उन्होंने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान की गई गिरफ्तारी
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त के अनुसार, पहले ऑपरेशन में मणिपुर से तीन ड्रग तस्करों को पकड़ा है। जबकि बाद में इंफाल पश्चिम से दो और सेनापति जिले से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दिगंता बराह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान उनकी टीम ने हेरोइन से भरे 24 साबुन के डिब्बे बरामद किए। जिसका वजन लगभग 280 ग्राम था। उनसे पूछताछ जारी है और जरुरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुवाहाटी पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
वहीं, एक अन्य मामले में गुवाहाटी पुलिस ने पश्चिम जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी उस समय की गई, जब वह मणिपुर की रहने वाली दो महिला ड्रग तस्करों से हेरोइन के पैकेट खरीदने आया था।
 

एक होटल से दो महिलाओं को पकड़ा
पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने कहा कि आरोपी की मदद से पुलिस ने लालमाटी के एक होटल से महिलाओं को पकड़ा और तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन वाले साबुन के 20 पैकेट और 22,400 रुपये नकद बरामद किए। दोनों महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य होटल में छापा मारा और एक कमरे से 1,50,000 रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें