BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: ट्रकों के केबिन में एयरकंडीशनर लगाना अक्टूबर, 2025 से अनिवार्य होगा

Admin

Mon, Dec 11, 2023

नई दिल्ली
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रक चालकों के लिए सफर को सुविधाजनक बनाने के मकसद से अक्टूबर, 2025 से बनने वाले ट्रकों के केबिन में एयरकंडीशनर देना अनिवार्य कर दिया है।

मंत्रालय ने एक गजट अधिसूचना जारी करते हुए कहा, ‘एक अक्टूबर, 2025 या उसके बाद बनने वाले एन-2 एवं एन-3 श्रेणी के वाहनों के केबिन में वातानुकूलन प्रणाली (एसी) लगानी होगी।’

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जुलाई में ही ट्रक चालकों के लिए केबिन में एयरकंडीशनर लगाना अनिवार्य किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी थी।

गडकरी ने हाल ही में कहा था कि माल ढुलाई में ट्रक चालक बहुत अहम भूमिका निभाते हैं लिहाजा उनके कामकाज के हालात और मनोदशा को ठीक रखने के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने जल्द ही ट्रकों के केबिन में एयरकंडीशनर देना अनिवार्य करने की बात कही थी।

गडकरी ने ट्रक चालकों के अत्यधिक गर्मी में काम करने का हवाला देते हुए कहा था कि कुछ पक्ष केबिन में एयरकंडीशनर देने से ट्रक की लागत बढ़ने का तर्क दे रहे थे। लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इसे अनिवार्य करने के पक्ष में रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें