BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पीएम मोदी के अपमान पर भारत की दो टूक- अब मुइज्जू दें जवाब- निलंबित नहीं बर्खास्त हों मंत्री

Admin

Mon, Jan 8, 2024

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को लेकर की गई टिप्पणी पर भारत अब मालदीव के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। सोमवार को मालदीव के उच्चायुक्त को भारत सरकार ने तलब किया और कड़े ऐक्शन की मांग की है। भारत ने साफ कर दिया है कि इस मामले में समाधान खोजने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की है। खबर है कि उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब से भारत ने दोटूक कहा कि मालदीव ने द्विपक्षीय रिश्ते खराब कर लिए हैं। साथ ही कहा गया है कि अब मुइज्जू को इसे सुधारना होगा। भारत ने यह भी कह दिया कि तीनों मंत्रियों का निलंबन काफी नहीं है, उन्हें बर्खास्त किया जाए। विदेश मंत्रालय ने उन्हें रॉयट एक्ट या दंगा अधिनियम भी पढ़ाया। कहा जा रहा है कि उच्चायुक्त को लेकर विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है और महज 4 मिनट में ही उन्हें बाहर कर दिया गया।

चुप्पी पर भी नाराजगी
भारत ने इस मामले में अब तक राष्ट्रपति मुइज्जू की चुप्पी पर भी नाराजगी जाहिर की है। अब खास बात है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ, जब मुइज्जू फंड के लिए चीन की यात्रा पर रवाना हुए हैं। वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय यह भी सोच रहा है कि कहीं मंत्रियों को जानबूझकर यह तनाव पैदा करने के लिए कहा गया था।

सरकार ने झाड़ा पल्ला
इधर, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि मंत्रियों की तरफ से दिया गए बयान की जानकारी सरकार को है। साथ ही उनका कहना है कि ये मालदीव के नहीं, बल्कि मंत्रियों के निजी विचार हैं।

क्या था मामला
हाल ही में पीएम मोदी लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। अब उनके इस दौरे को लेकर मालदीव सरकार में मंत्री रहे मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी थीं। इसके बाद पहले तो सोशल मीडिया पर मालदीव का विरोध शुरू हुआ और #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। इसके बाद भारत सरकार ने भी कड़ी आपत्ति जताई और उच्चायुक्त को तलब किया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें