BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भारतीय छात्रों का कनाडा में पढ़ाई करने से मोहभंग, महंगाई से छात्र तंग

Admin

Wed, Jan 3, 2024

नई दिल्ली
भारतीय छात्रों का कनाडा में पढ़ाई करने से मोहभंग हो चुका है। यही कारण है कि जुलाई से अक्टूबर 2023 के बीच कनाडा में पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के पीछे कनाडा की महंगाई को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस साल जुलाई से अक्टूबर के बीच भारत से नए स्टडी परमिट के लिए 87 हजार से भी कम आवेदन आए। हालांकि गत वर्ष समान अवधि में यह संख्या 1,46,000 हजार थी।

हालांकि जनवरी से जुलाई के बीच समान अवधि में पिछले वर्ष की तुलना में कनाडा सरकार ने 25 प्रतिशत अधिक स्टडी परमिट जारी किए। इस गिरावट के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। इनमें मकानों का बढ़ता किराया और दैनिक जीवनयापन में आ रही मुश्किलें शामिल हैं। कई भारतीय छात्रों ने कनाडा में होने वाली परेशानियों का जिक्र इंटरनेट मीडिया पर किया। इस कारण अब भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए कनाडा जाने से कतरा रहे हैं।

गत माह कनाडा सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक जनवरी से रहने-खाने के लिए दोगुने वित्तीय प्रबंध कर आने की अपील की थी। ऐसे में अब कनाडा जाने से पहले आवेदक को पहले साल ट्यूशन फीस व यात्रा किराये के अतिरिक्त अपने पास 20635 कैनेडियन डालर (12.95 लाख) रुपये अपने बैंक खाते में दिखाने होंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें