BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में नाकाम किया एक और जहाज का अपहरण

Admin

Fri, Jan 5, 2024

नई दिल्ली
 भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक लाइबेरिया के झंडे वाले थोक वाहक जहाज के अपहरण के प्रयास को नाकाम कर दिया। लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें 04 जनवरी 24 की शाम को लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया गया था। इसके बाद नेवी ऐक्शन में आ गई। भारतीय नौसेना ने बताया कि नौसेना के विमान गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद नेवी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, एक एमपीए लॉन्च किया। विदेशी जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने 05 जनवरी 24 की सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। इसके साथ ही चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि आईएनएस चेन्नई जहाज की सहायता के लिए पहुंच रहा है। नेवी ने कहा कि क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/एमएनएफ के समन्वय से समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना नेवी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत विदेशी देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईएनएस चेन्नई जहाज की सहायता के लिए पहुंच रहा है। क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/एमएनएफ के समन्वय से समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत विदेशी देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


अमेरिकन नेवी की सेंट्रल कमांड के अनुसार नवंबर से अब तक लाल सागर वाले इलाके में करीब दो दर्जन मर्चेंट शिप पर अटैक हुए हैं। इसमें एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इन अटैक को देखते हुए भारतीय नौसेना ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में तैनाती बढ़ाई दी है। नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट लगातार एरिया की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही वॉरशिप पर तैनात मरीन कमांडो अदन की खाड़ी के पास जहाजों को रोककर रेंडम चेकिंग भी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें