BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: 72 साल के बाद नए अंदाज में दिखा भारतीय वायुसेना का झंडा

Admin

Sun, Oct 8, 2023

प्रयागराज
भारतीय वायु सेना ने रविवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के वायु सेना स्टेशन बमरौली में अपने नए झंडे का अनावरण किया। बता दें कि वायु सेना के झंडे में बदलाव 72 साल बाद किया गया है। एयर फोर्स के मुताबिक इस नए झंडे का अनावरण वीर जवानों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के उद्देश्य से किया गया है। नए IAF ध्वज का अनावरण इसके स्थापना दिवस पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी द्वारा किया गया।

नए झंडे में क्या हुआ बदलाव?
नए झंडे में सबसे ऊपर दाएं कोने में भारतीय वायुसेना का क्रेस्ट होगा. इसमें हिमालयन ईगल और अशोक स्तंभ को जोड़ा गया है। भारतीय वायु सेना का यह कदम नौसेना द्वारा अपने औपनिवेशिक अतीत को त्यागकर अपने ध्वज में बदलाव करने के एक साल से अधिक समय बाद आया है।

वायु सेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए 100 से अधिक विमान
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम क्षेत्र में एक मेगा एयर शो आयोजित कर रही है। ग्रुप कैप्टन प्रज्योत ने मंगलवार को घोषणा की कि 10 हवाई अड्डों से राफेल लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर सहित 120 लड़ाकू जेट और परिवहन विमान इस अवसर पर हवाई प्रदर्शन में भाग लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें