BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भेजी

Admin

Sun, Oct 22, 2023

नई दिल्ली.
भारत ने आज भारतीय वायु सेना के एक विमान से फिलिस्तीन के लोगों के लिए 38.5 टन चिकित्सा एवं राहत सामग्री भेजी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां बताया कि भारतीय वायु सेना के सी 17 परिवहन विमान से फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह विमान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे पर राहत सामग्री उतारेगा, जहां से यह गाजा पट्टी इलाके में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास के जरिए पहुंचायी जाएगी। उन्होंने कहा कि भेजी गई राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल उपकरण, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें