BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारत ने पाकिस्तान सरकार को भेजे दस्तावेज, 26/11 अटैक के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की तैयारी में भारत

Admin

Fri, Dec 29, 2023

नई दिल्ली
भारत ने पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है। दरअसल, हाफिज सईद 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों सहित विभिन्न आतंकवादी हमलों के लिए वांटेड है।

पाकिस्तान सरकार को भेजे दस्तावेज
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आतंकवादी के प्रत्यर्पण की मांग करने वाले कुछ दस्तावेजों के साथ अनुरोध हाल ही में इस्लामाबाद भेजा गया है। बागची ने अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हाल ही में प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजा गया था। मालूम हो कि सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी है।

संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज पर लगाया बैन
हाफिज सईद को सौंपने के लिए पाकिस्तान के प्रत्यर्पण अनुरोध पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "संबंधित व्यक्ति भारत में कई मामलों में वांटेड है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में, हमने प्रासंगिक सहायक दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार को एक विशेष मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए उसे भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है। हम उन मामलों पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, जिन मामलों के लिए उसे वांटेड किया गया है। यह एक हालिया अनुरोध है।"

कई गतिविधियों से देश की सुरक्षा पर पड़ता है प्रभाव
प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हाफिज सईद के करीबियों के चुनाव लड़ने पर कहा, "हमने कुछ रिपोर्ट देखी है। हालांकि, हम किसी देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। इस तरह के संगठनों का राजनीति में आना नई बात नहीं है और ये उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है। इस तरह के डेवलपमेंट से हमारी सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है। हम इस तरह के डेवलपमेंट को मॉनिटर करना जारी रखेंगे, जिससे हमारी सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता हो।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें